फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब व्यापारियों की हत्या और पुलिस वालों के अपहरण में शामिल थे मारे गए आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शोपियां जिले के सुगुहंडामा के सेब के बगीचे में मारे गए पांचो आतंकी पिछले वर्ष हुई सेब व्यापारियों की हत्या में शामिल थे। इसके अलावा ये सभी स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को धमकाने के साथ स्थानीय युवाओं को आतंक की राह पर भी चलने के मजबूर करते थे। इनके सफाये से लोगों को राहत मिलेगी। यह बात ब्रिगेडियर अजय कटोच ने मुठभेड़ के बाद बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर कटोच ने बताया कि ये सभी आतंकी स्थानीय लोगों को काफी परेशान करते थे। इनका पुख्ता आपराधिक इतिहास रहा है। ये सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने, सुरक्षा पिकेट पर हमला करने के अलावा पुुलिस वालों के अपहरण की घटनाओं में भी शामिल थे। जम्मू-कशमीर पुलिस को रामबिहारा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मंगलवार की आधी रात को मिली। इसके बाद 44आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ ने इलाके को घेर लिया। सभी आतंकी सेब के बगीचे में छिपे थे। सुबह साढ़े पांच ऑपरेशन शुरू हुआ जो लगभग सात घंटे बाद पूरा हुआ। पहला आतंकी 7 बजे मारा गया, इसके बाद लगभग 9.30 बजे दो आतंकियों ने भागने की कोशिश की परंतु मारे गए। अंतिम दो आतंकियों ने लगबग 12 बजे ग्रेनेड फेंकते हुए भागने की कोशिश की परंतु सुरक्षा बलों ने दोनों को मार गिराया।
-पत्थरबाजों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ा
सैन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ही आसपास से बड़ी संख्या में पत्थरबाज वहां एकत्र हो गए परंतु जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बगानों को कोई नुकसान नहीं
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान सेब के फसल व पेड़ों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। इसका विशेष ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें