फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के आतंकी बनने से परिवार सदमे में

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। नींपोरा के 17 वर्षीय युवक सईद शाकिर के आतंकी बनने की खबर के बाद उसका परिवार गहरे सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने बेटे से घर लौटने की गुहार लगाई है और कहा है कि वह घर आ जाए नहीं तो जहर खाकर जान दे देगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मां आतंकियों से भी हाथ जोड़कर गुहार लगा रही है कि वह उनके बेटे को वापस भेज दें। युवक के भाई ने भी शाकिर से कहा है कि वह आतंकवाद का रास्ता छोड़कर घर लौट आए। उसके आतंकी बनने की खबर के बाद माता-पिता का बुरा हाल है। मां ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। दवाएं भी नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें