फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाबारी से कब्रें भी क्षतिग्रस्त, खफा लोग बोले-पाकिस्तान मुर्दों का भी दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से कब्रिस्तान पर भी संकट छा गया है। गोलाबारी से यहां कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

करमाड़ा सेक्टर के गांव बार्डर मोहल्ला के मोहम्मद अयूब, मकसूद अहमद, हाकम दीन ने कहा कि यहां हमारे मां-बाप और दूसरे बुजुर्ग दफन हैं। एक ने इशारे से कहा, यह मेरी नन्ही सी पोती की कब्र है, जो दो साल से यहां दफन है, लेकिन सोमवार रात गोलाबारी से बच्ची की कब्र को क्षतिग्रस्त कर दिया। हड्डियां भी बाहर बिखर गईं। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान जिंदा इंसानों के साथ मुर्दों का भी दुश्मन है। पाकिस्तान अब हमारे लोगों को कब्र में भी चैन से नहीं रहने दे रहा है। पाकिस्तान जानबूझ कर ऐसा जुल्म कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें