फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकियों को फिदायीन हमले करने के निर्देश देने वाले बयान के अगले दिन शुक्रवार को एक वीडियो जारी हुआ है। 1 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो तालिबानी आतंकियों द्वारा जारी किया बताया जा रहा है। वीडियो में एके 47 पकड़ा नकाबपोश कह रहा है कि हम कश्मीर पहुंच चुके हैं और पूरी घाटी फैल चुके हैं। हम कुपवाड़ा, कुुलगाम यहां तक कि दिल्ली तक भी पहुंच चुके हैं। हमने फिदायीन हमलों से शुरुआत करनी है। वैसे हमले जो हमने रूस में और अमेरिका की सेना पर किए थे। आतंकी ने खालिस्तान मूवमेंट का समर्थन करते हुए उनका भी साथ देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

वीडियो में ऐसा लग रहा है कि यह आतंकी किसी पहाड़ी इलाके में है क्योंकि उसके पीछे जो पेड़ है वो द्योदार का लग रहा है। उधर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने इसका संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें