फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेथपोरा में आत्मघाती हमले में शामिल था रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार अब्दुल रहमान उर्फ फौजी पिछले वर्ष 14 फरवरी को लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले की साजिश का अहम हिस्सा था। इस हमले में सीआरपीेएफ के 44 जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन

मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में रहकर कश्मीर में आतंकी घटनाओं की साजिश रच रहा है। पिछले हफ्ते घाटी के राजपोरा में नाकाम किए गए कार बम धमाके की साजिश में भी इसका नाम सामने आया था।
कार में 50 किलो एक्सप्लोसिव था
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले हफ्ते वीरवार को पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया था। यहां के राजपुरा रोड पर शादीपुरा के पास अयानगुंड में एक सफेद रंग की सेंट्रो कार मिली थी, जिसमें आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया था। कार के अंदर ड्रम में एक्सप्लोसिव रखा था। कार का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास का इलाका खाली करा लिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने कार को उड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें