फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के कारोबारियों ने केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के कारोबारियों ने केंद्र सरकार से व्यापार के पुनरुद्धार के लिए उचित कदम उठाने और वित्तीय मदद की मांग की है। बुधवार को घाटी में 30 व्यापारिक संगठनों के समागम में समस्याएं और मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

व्यापारिक संगठन के नेता शेख आशिक ने कहा कि घाटी का व्यापार विभिन्न कारणों के चलते पिछले दस माह से प्रभावित है। कोरोना महामारी ने तो हालात और बिगाड़ दिए हैं। हम कभी भी लॉकडाउन से बाहर नहीं आ पाए। व्यापारियों को होने वाले नुकसान के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय वित्तमंत्री से भी मुलाकात की। व्यापारिक समुदाय के समक्ष आने वाली चुनौतियां उनके ध्यान में लाई गईं। इसके सरकार ने पैकेज की घोषणा तो की लेकिन हमें पैकेज से बाहर रखा गया, क्योंकि पैकेज केवल उन लोगों के लिए घोषित किया गया जिन्हें पिछले दो महीनों में नुकसान हुआ है। कश्मीर के व्यापारी नकदी की कमी से भी जूझ रहे हैं।
समागम में कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफेक्चरिंग फेडरेशन, कश्मीर इकोनॉमिक अलायंस, फेडरेशन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज कश्मीर, चैंबर ऑफ कॉमर्स (कश्मीर चैप्टर), होटल एंड रेस्तरां ओनर्स फेडरेशन, जम्मू-कश्मीर होटलियर क्लब, जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन ऑफ हज एंड उमराह कंपनियां, कश्मीर औद्योगिक पुनरुद्धार और विकास मंच इत्यादि संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें