किश्तवाड़। सुरक्षा बलों ने जिले में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार और गोला बारूद जब्त किया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, एसओजी, 17 आरआर और सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने पुख्ता इनपुट के आधार पर आतंकी ठिकाने की तलाशी ली तो उसे वहां से एक एके 56 राइफल, एक मैग्जीन, 27 कारतूस, एक पिस्टल, मैग्जीन, छह कारतूस और एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) बरामद किया गया।