श्रीनगर। पूर्व मुख्यममंत्री और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने तीन नेताओं से पीएसए हटाने का स्वागत किया है। उमर ने ट्वीट किया कि शाह फैसल, पीर मंसूर और सरताज मदनी से पीएसए हटा दिया गया है। हालांकि इस बात का दुख अब भी है कि महबूबा मुफ्ती, सागर साहब और हिलाल लोन अब भी नजरबंद हैं। समय आ गया है कि अब उन्हें भी छोड़ दिया जाए।
साथ ही उमर ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि पूर्व की तरह इन्हें भी घर में नजरबंद करने का आदेश न जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि अब समय है कि सभी लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाए। इन लोगों को आजादी हो कि वे अपने सुरक्षा गार्ड के बगैर भी घर से बाहर निकल सकें।
बता दें कि महबूबा मुफ्ती पर लगा पीएसए हटाए जाने के बाद उनको नजरबंद कर दिया गया था। माना जा रहा है कि उमर ने इसी ओर इशारा करते हुए तंज कसा है।