फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलवामा में मुठभेड़ में रियाज नायकू के मारे जाने के बाद मुठभेड़ स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इन्होंने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। काफी देर तक सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पें होती रहीं। इससे तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, हिंसा की आशंका में शुरू से ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल के बाहर सुरक्षा घेरा मजबूत बना रखा था ताकि किसी को मुठभेड़ स्थल तक पहुंचकर कार्य में बाधा न पहुंचाने दी जाए।
विज्ञापन

घाटी में इस साल 69 दहशतगर्दों का सफाया
जम्मू। घाटी में इस साल अब तक 69 आतंकियों का सफाया सुरक्षा बलों ने किया है। इसमें लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी हैं। अप्रैल महीने में ही 27 आतंकी मारे गए थे। मई के पहले छह दिन में ही 08 आतंकी मारे जा चुके हैं। दक्षिणी तथा उत्तरी कश्मीर में विभिन्न ऑपरेशन में इन आतंकियों को ढेर किया गया है। अप्रैल तथा मई के महीने में मुठभेड़ में 16 जवान शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें