फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदियों के बावजूद आतंकियों का नया वीडियो वायरल

Sun, 30 Apr 2017 09:45 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहे आतंकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार ने 22 सोशल मीडिया साइटों को बैन कर दिया है लेकिन इसके बावजूद आतंकियों का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के आने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन


आतंकियों द्वारा जारी किया गया नया वीडियो 2 मिनट चार सेकेंड का है। वीडियो में सेब के बगीचे में आतंकियों का सरगना उन्हें देश के खिलाफ भड़का रहा है जबकि 11 आतंकी जमीन और तीन अन्य आतंकी सतर्क खड़े नजर आ रहे हैं।

आतंकी सरगना हिजबुल और लश्कर जैसे अन्य आतंकी संगठनों के एक होने की बात कह रहा है। वीडियो में आतंकी सरगना उन्हें एक ही सांस में दुश्मन को ढेर करने की ट्रेनिंग दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों से छीने हथियारों का प्रयोग कर रहे आतंकी

आतंकवादी - फोटो : Demo Photo
वहीं वीडियो में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। वीडियो बना रहे आतंकी की एसएलआर बंदूक की नली बार-बार दिखाई दे रहे है। सूत्रों के मुताबिक यह एसएलआर बंदूक सुरक्षाबलों से छीनी गई है।

वीडियो आने के बाद अभी तक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एक हफ्ते पहले भी दक्षिण कश्मीर से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 30 आतंकी एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें