फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकी मन्नान वानी का वीडियो वायरल, अल्ताफ काचरू के जनाजे में हवाई फायरिंग

Thu, 30 Aug 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगढ़ विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कालर से आतंकी बने मन्नान वानी का आतंकी बनने के बाद पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह कमांडर अल्ताफ काचरू के जनाजे में हजारों की भीड़ के सामने हवाई फायरिंग करता दिख रहा है।
विज्ञापन


 जिस दौरान वह भीड़ से गुजर रहा है तो वहां खड़े लोग मन्नान के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे हैं।  बताते चलें कि मन्नान बीती पांच जनवरी को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।

यह वीडियो हिज्ब के डिवीजनल कमांडर अल्ताफ काचरू के जनाजे का है। इसमें दर्जनभर आतंकी के जनाजे में देने पहुंचे थे। उन्होंने अल्ताफ को गन सैल्यूट भी दिया था जिसमें मन्नान भी शामिल था। बता दें कि अनंतनाग में बुधवार को हुई मुठभेड़ में अल्ताफ अपने साथी के साथ मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 मन्ना वानी के परिवार के अनुसार, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से पता चला कि वह हिज्ब में शामिल हो गया है। परिवार के अनुसार, चार जनवरी से ही उसका फोन बंद आ रहा था जिसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदा रिपोर्ट लिखवाई गई थी। मन्नान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के टकीपोरा का रहने वाला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें