फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध की आड़ में पाक की ओर से आतंकी घुसपैठ की साजिश

Wed, 15 Feb 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशें - फोटो : demo
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा के साथ बनाए जाने वाले बांध एक साजिश के तहत बनाए जा रहे हैं। इनकी आढ़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशें चल रही हैं। बीएसएफ के पास लगातार इसके इनपुट आ रहे हैं। आतंकी इन बांध की आढ़ में सुरंग बना रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने अपनी तरफ सीमा के पास बांध बनाया है। इस बांध में घनी झाड़ियां हैं, जबकि बांध के आगे भी पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर घनी झाड़ियां उगा ली हैं। इन झाड़ियों को जानबूझ कर उगाया गया है, ताकि भारतीय जवान उनकी गतिविधियों को न देख सकें।

भारतीय सीमा की तरफ इलाका बिल्कुल समतल है। शायद यही एक वजह है कि पाकिस्तानी रेंजर जवानों पर पूरी नजर रखते हैं, लेकिन अपनी तरफ उन्होंने अपने इलाके को घनी झाड़ियों से कवर करके रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत ने कई बार पाक को बांध बनाने से रोका'

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
यही नहीं, पाकिस्तान ने अपनी पोस्टों को भी घनी झाड़ियों में कवर कर लिया है, ताकि कोई नजर न पड़े। इसे लेकर बीएसएफ अधिकारियों से बात करने पर बताया गया कि भारत ने कई बार पाक को बांध बनाने से रोका है, लेकिन वह नहीं मानता।

यही कारण है कि वह बांध बनाकर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि सांबा और आरएस पुरा सेक्टर में बार्डर के आसपास करीब 50 आतंकियों का दल घुसपैठ के लिए बैठा है। यह दल बांध की मदद से भारतीय सीमा में घुसने के लिए बैठा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें