दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने पूर्व विधायक और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अशरफ भट्ट के घर पर ग्रेनेड से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम के लगभग चार बजे आतंकियों ने पुलवामा के त्राल में पूर्व विधायक मोहम्मद अशरफ भट्ट घर पर ग्रेनेड हमला किया है।
इस हमले में ग्रेनेड के धमाके से एक सीआरपीएफ का जवान भी घायल हो गया। घायल जवान की पहचान अली मोहम्मद के तौर पर हुई है जो कि सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात था। हालांकि हमले के बाद तैनात सुरक्षाकर्मीयों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षबलों ने मौके से पहुंच कर इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
#FLASH Jammu & Kashmir: Terrorists hurl grenade towards the residence of a National Conference leader in Pulwama's Tral.More details awaited pic.twitter.com/fyQ2igKw5W
— ANI (@ANI) October 22, 2017