फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने की PDP नेता की हत्या

Sun, 16 Apr 2017 11:41 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों ने की हत्या - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकियों ने बीती रात एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में राजपुरा इलाके में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी पीडीपी से जुड़े एक नेता की हत्या की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलवामा के राजपुरा इलाके के कसबेयार में पीडीपी नेता बशीर अहमद डार के घर पर अज्ञात आतंकियों ने हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने पीडीपी नेता और उनके रिश्तेदार पर हमला किया जिसमें पीडीपी नेता बशीर अहमद डार की मौत हो गई। 

इस हमले में नेता का एक रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृत पीडीपी नेता बशीर अहमद एक बिजनेसमैन थे और पिछले कुछ समय से पीडीपी से जुड़े हुए थे। बशीर के चाचा शोपियां में पुलिस मुख्यालय में डिप्टी एसपी के रूप में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें