हिजबुल कमांडर बुरहान के जनाजे में कई आतंकियों ने शिरकत की। सूत्रों का कहना है कि हवा में तीन दर्जन से अधिक गोलियां चलाकर बुरहान को आतंकियों ने सलामी दी। इन आतंकियों में अधिकतर वे आतंकी शामिल हुए, जिनको बुरहान ने खुद अपने हाथों से तैयार किया था।
सबसे अधिक संख्या अनंतनाग और पुलवामा जिले के युवाओं की रही। सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकियों ने उमड़ी भीड़ के सामने बुरहान की मौत का बदला लेने की बात कही। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खासकर जम्मू कश्मीर पुलिस को पूरे कश्मीर में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
सूत्रों का कहना है कि बुरहान की मौत का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन सुरक्षा एजेंसियों के किसी बड़े अधिकारी को टारगेट कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के सभी बड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।