फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां/श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में मार गिराए गए हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जिले के कीगाम इलाके के दायरू गांव में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घर-घर तलाशी के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पहले आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई में दो स्थानीय आतंकी मारे गए। आईजी विजय कुमार ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मुगलपोरा इलाके में भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें