फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा जैसे हमले की फिराक में आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीमा पार बैठे आतंकी देश में पुलवामा जैसा हमला करने की साजिश रच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर बार्डर से आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश में हैं। जम्मू-कश्मीर बार्डर के उस पार चार से पांच आतंकी दल हाल ही में ट्रेनिंग लेकर लांचिग पैड पर पहुंच चुके हैं। जो अगले तीन से चार दिनों के भीतर हर हाल में घुसपैठ करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

वहीं ऐसे इनपुट भी खुफिया एजेंसियों के पास आ रहे हैं, जिसमें सैन्य नंबरों वाले ट्रकों और अन्य वाहनों में विस्फोटक ले जाकर पुलवामा जैसा हमला करने की जानकारी है। एजेंसियों ने वाहनों के नंबर भी जारी किए हैं। पुंछ से जम्मू की तरफ और दिल्ली से जम्मू कश्मीर की तरफ तीन वाहनों के विस्फोटक लेकर आने की सूचनाएं हैं। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में आतंकियों के दल ने पीओके में ट्रेनिंग ली है। जैश ए मोहम्मद के इन आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार किया गया है। बार्डर से इन आतंकियों को घुसपैठ कर बड़ा हमला करने के लिए कहा गया है। बता दें कि लगातार आतंकियों की तरफ से घुसपैठ के प्रयास और हमले करने की कोशिशें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें