फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में LoC के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया

Wed, 07 Jun 2017 10:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सेना ने ढेर किए 3 आतंकी - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
कश्मीर में बीती रात सेना के जवानों द्वारा एलओसी के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी से सटे मच्छैल सेक्टर में सेना द्वारा 4 आतंकियों को ढेर किया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के जिले कुपवाड़ा में आतंकियों द्वारा बीती रात एलओसी के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान सेना के सतर्क जवानों ने हलचल देखकर आतंकियों को ललकारा तो आतंकियों द्वारा जवानों पर फायरिंग की गई। 

इसके बाद सेना के द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में अब तक 4 आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि इस बारे में सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

3 एके-47 राइफल और जीपीएस बरामद

कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकियों के पास से 3 एके-47 राइफल बरामद हुई है। इसके साथ ही आतंकियों से जीपीएस और ग्रेनेड मिलने की बात भी सामने आ रही है। कुपवाड़ा में सेना का आपरेशन अब भी जारी है, हालांकि अब तक सेना की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद से हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

indian army - फोटो : File Photo
कश्मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन पर हुए हमले के बाद से ही कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। आतंकी हमले की आशंका और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश होने के इनपुट्स के बाद से ही एलओसी पर सुरक्षाबलों द्वारा पूरी चौकसी बरती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें