फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पुलवामा में CRPF की 180वीं बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड हमला

Tue, 20 Jun 2017 09:57 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी हमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों द्वारा एक बार फिर सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन के कैंप को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा पुलवामा जिले के अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया गया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम आतंकियों ने जि़ले के त्राल बाला इलाके में सीआरपीएफ़ की 180 बटालियन के कैंप पर आतंकियों द्वारा पहले 2 यूबीजीएल ग्रिनेड दागे गए जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह फायरिंग कुछ देर तक जारी रही, जिस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर सीआरपीएफ़ के प्रवक्ता राजेश यादव ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि आतंकियों ने सी/180 पर फायरिंग की लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें