फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ के सांगला टाॅप में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के सांगला टाॅप क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। यहां से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशी पदार्थ बरामद हुए हैं। इनमें एक राइफल, 23 मैगजीन, ग्रेनेड व अन्य सामान शामिल है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिला विस्फोटक

राजोरी। नगरोटा गांव के साल्टार में सड़क निर्माण कार्य के दौरान विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार उक्त क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान भूमि की कटाई के दौरान मजदूरों को कुछ विस्फोटक शेल मिला। उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारी को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसे कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि बरामद किया गया विस्फोटक पुराना और जंग लगा है। पुलिस ने इसे नष्ट कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें