फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

  • सेना ने डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया
  • डोडा जिला आंतक मुक्त घोषित है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर आतंकियों द्वारा छिपाया गया गोला बारूद मिलता रहता है
विज्ञापन
बरामद हथियार और सामान... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना ने डोडा के चक्रआंटी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिले के घट इलाके के चक्रआंटी इलाके में विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर काफी असलाह बरामद किया है। इसमें चार डेटोनेटर, 12 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 1.5 वोल्टेज के छह बड़े सेल, आरडीएक्स से भरे पांच लीटर के दो बड़े प्रेशर कुकर, आरडीएक्स से भरे दो पाइप बम (पांच-पांच किलो के), काली टेप और अलग से आरडीएक्स भी बरामद हुआ है। 

सनद रहे कि डोडा जिला आंतक मुक्त घोषित है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर आतंकियों द्वारा छिपाया गया गोला बारूद मिलता रहता है। वीरवार को भी विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चला कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें