फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ के नवापाची में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड-कारतूस व अन्य सामान बरामद

Mon, 05 Dec 2022 12:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मारवाह के सुदूर सरकुंडु-नवापची इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। ठिकाने की तलाशी के दौरान ये हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने को हथियार तलाशते जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के नवापाची क्षेत्र में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान रविवार को एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। ठिकाने से दो ग्रेनेड, एके 47 की दो मैगजीन, 109 गोलियां, पीका गन की 56 गोलियां, 303 राइफल की 27 गोलियां, एक डेटोनेटर और एक सेफ्टी फ्यूज बरामद किया गया।

विज्ञापन


 रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मारवाह के सुदूर सरकुंडु-नवापची इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला।

ठिकाने की तलाशी के दौरान ये हथियार बरामद किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि इस इलाके में आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए खुद को संगठित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों की इस सफलता से आतंकी मंसूबों को झटका लगा है। एक अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यह ठिकाना एक प्राकृतिक गुफा में बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें