फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: गुलमर्ग, पहलगाम समेत छह जिलों का पारा माइनस में, लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी

Sun, 04 Dec 2022 10:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड से बचने के लिए कांगड़ी बेचते युवक - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। आलम तो यह है कि गुलमर्ग और पहलगाम समेत छह जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी है। 

विज्ञापन


श्रीनगर जिले में अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.5 और न्यूनतम माइनस 2.5, कोकरनाग में अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, जम्मू जिले का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें