फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला बारूद बरामद

Fri, 15 Jan 2021 08:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार एक इनपुट के आधार पर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 28 आरआर और 162 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर जिले के लोलाब के नवा बहक इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्हें इलाके में आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट था। 
विज्ञापन


इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां से कई हथियार भी बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान 4 एके 47 की मैगजीन, 15 एके 47 राउंड, 2 हैंड ग्रेनेड, एक दूरबीन, एक कंपास, एक वायर कटर आदि बरामद किया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। सेना के 28 आरआर यानी जम्मू-कश्मीर रायफल्स और सीआरपीएफ की 162 बटालियन की संयुक्त टीम के अलावा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने कुपवाड़ा जिले के वारनो लोलब के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। 
विज्ञापन


एक अधिकारी बयान में कहा गया है कि संयुक्त टीम ने नवाबचक कवारी वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तलाशी के दौरान जवानों ने घने जंगलों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें