बारामुला जिले के पट्टन इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सूचना के आधार पर 29 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने अंदरगाम गांव में सर्च आपरेशन चलाया।
इस दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां से एक एके 47, दो एके 47 मैग्जीन, एके 47 राउंड-60, नौ एमएम पिस्टल-1, पिस्टल मैग्जीन-1, पिस्टल राउंड-10 तथा यूबीजीएल-2 बरामद किए गए हैं।
उधर, सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिले हैं। इसके बाद से श्रीनगर शहर को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही अनंतनाग चुनाव के मद्देनजर भी व्यापक चौकसी बरती जा रही है।