जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर सोपोर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद हुआ है। पुलिस और सेना (52आरआर) की संयुक्त चेकिंग में रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के पास हाइगाम इलाके में उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान उससे आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद किया गया। आरोपी की पहचान वागूब हाइगाम निवासी फारूक अहमद वानी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच के दौरान, यह सामने आया कि वह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मददगार के रूप में काम कर रहा था और कर्मचारियों, सुरक्षाबलों सहित नागरिकों पर हमले के अवसर की फिराक में था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।