सुरक्षाबलों ने बुधवार को पापचन नाके पर एक आतंकी मददगार को चीन निर्मित एक पिस्तौल व एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया है। उसकी पहचान नबरपोरा निवासी उमर अजाज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर वहां से गुजरने वाला है।
विज्ञापन
इसके बाद सुरक्षाबलों ने नाका लगा दिया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी पर आता हुआ दिखा उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की परंतु सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी से पिस्टल और ग्रेनेड बरामद किया गया।