दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में रविवार शाम एक कार और बाइक पर सवार आतंकी एसओजी का नाका तोड़ फरार हो गए। एसओजी की टीम द्वारा आतंकियों का पीछा किए जाने पर आतंकियों ने एसओजी टीम पर गोलियां भी बरसाईं।
आतंकियों की धरपकड़ को इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुला लिया गया था। रात 11 बजे तक कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगा था।