फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग: आतंकियों ने सुरक्षाबलों को दिया चकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार देर रात के समय आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार होने कामयाब हो गए। इससे पहले शाम के समय तलाशी अभियान के दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उधर शोपियां में भी आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देने में सफल रहे। सीआरपीएफ के एक आला अधिकारी के अनुसार अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के आरवानी इलाके में मंगलवार शाम को आतंकियों के खिलाफ शुरू किया गया।

अभियान देर रात को समाप्त करना पड़ा, क्योंकि अंधेरे के साथ-साथ घनी आबादी का फायदा उठाते हुए आतंकी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

अभ‌ियान के दौरान सीआरपीएफ का SI घायल

गौरतलब है कि एक सूचना के आधार पर मंगलवार शाम करीब छह बजे सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 90 बटालियन ने संयुक्त तलाशी अभियान इलाके में छेड़ा था, जिसमें घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलियां चलाने के साथ हथगोले फेंके थे।

इस दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर बर्नाड शॉ घायल हो गए थे। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उधर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के हाजीपुरा और खरवारा में मंगलवार शाम आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी।

इस पर सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलते हुए निलडूरा, हाजीपुरा और खरवारा इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ा, लेकिन आतंकियों ने हवाई फायरिंग करते हुए घेरा तोड़ दिया और फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें