फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में युवाओं के बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती में शामिल होने से बौखलाए आतंकी

Sat, 13 May 2017 01:18 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
terrorist - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आतंक को मात देकर पुलिस भर्ती रैली में शामिल हो रही युवाओं की फौज से आतंकी तंजीमें बौखला गई हैं। पुलिस में भर्ती न होने के अपने फरमान की अनदेखी होते देख अब आतंकियों ने धमकियां देना शुरू कर दिया है। कुछ जगहों पर धमकी भरे पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। 
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर जो आतंकियों का गढ़ माना जाता है, वहां के अनंतनाग जिले में पुलिस भर्ती के 417 पदों के लिए आठ हजार से अधिक युवाओं ने दावेदारी की है। यानी प्रत्येक सीट के लिए लगभग 20 दावेदार। उत्तरी कश्मीर के आतंक प्रभावित बांदीपोरा में भी यही हाल है।

आतंकी तंजीमों की ओर से खुलेआम धमकियां देने, एसपीओ को प्रताड़ित करने के वीडियो वायरल करने तथा पुलिसकर्मियों के घरों पर हमले के बाद भी भर्ती रैली में युवाओं के रुझान से आतंकी संगठनों में बौखलाहट है। 
विज्ञापन
Trending Videos

युवाओं को धमका रहे हैं आतंकी

आतंकवादी - फोटो : डेमो पिक
सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय हिजबुल के आतंकी तथा ओजीडब्ल्यू गांवों में युवाओं को धमकियां दे रहे हैं। परिवार वालों को भी धमकियां दी जा रही हैं। कहा जा रहा है कि लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या भी सेना की भर्ती रैली से कश्मीरियों को दूर रखने के लिए की गई है।

आतंकवाद का दौर शुरू होने के 28 साल में पहली बार किसी कश्मीरी सैन्य अफसर की आतंकियों ने निर्ममता से हत्या की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा घेरा है, ताकि रैली में शामिल होने आ रहे किसी युवक को आतंकी धमका न सकें।

यदि किसी अभ्यर्थी को धमकी मिलती है तो वह इसकी शिकायत कर सकता है। उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। भर्ती रैली में युवाओं की भीड़ इस बात की ओर इशारा करती है कि उनका आतंक से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन

दो दिन में 6 हजार से अधिक हुए शामिल

पुलिस रिक्रूटमेंट रैली,जम्मू कश्मीर - फोटो : FILE PHOTO
पुलिस भर्ती रैली में युवकों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ दो दिनों में 6171 अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। बांदीपोरा में दो दिनों तक चली रैली में कुल 2797 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 842 अभ्यर्थी पास हुए। अनंतनाग में 3374 में से 1161 पास हुए। अनंतनाग में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रैली शनिवार तक चलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें