उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे त्रुमनाड़ वन क्षेत्र में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन के दौरान एक आतंकी का शव बरामद किया। मौके से एक एके-47 राइफल और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लश्कर के संदिग्ध आतंकी के शव को स्थानीय औकाफ कमेटी को सौंप दिया गया है। अफसर के मुताबिक शुरूआती जांच में ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान आतंकी फिसल गया होगा और कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हो गई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार आतंकी को बुधवार देर शाम दफनाया गया। सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की ओर से त्रुमनाड़ कुमकाडी और सफवली वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हो सकते हैं।