फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान औरंगजेब के हत्यारे समेत चार आतंकी ढेर

Sat, 18 May 2019 09:32 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें एक आतंकी शौकत अहमद डार सेना के जवान औरंगजेब की हत्या करने में शामिल था। वहीं, सोपोर में हुई एक अन्य मुठभेड़ में भी एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। दोनों मुठभेड़ों में मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके के पंजगाम गांव में शनिवार तड़के सेना की 55 राष्ट्रीय राइफ ल्स, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी आतंकियों का संबंध हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से था।

मारे गए आतंकियों में पंजगाम अवंतिपोरा के शौकत अहमद डार, वाडूरा पायीं सोपोर के इरफान वार और पुलवामा टहाब के मुजफ्फ र शेख थे। पुलिस ने बताया कि शौकत सितंबर 2016 से इलाके में सक्रिय था। वह सेना के राइफ लमैन औरंगजेब की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। साथ ही पिछले साल पुलिसकर्मी आकिब अहमद वागे की हत्या में भी शामिल था।
विज्ञापन


उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के हथलंगू गांव में सेना की 22आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने एक मकान में छिपे आतंकी को मार गिराया। इसकी शिनाख्त पुलवामा जिले के बेगपोरा अवंतिपोरा के वसीम अहमद बेग के तौर पर हुई है। हालांकि नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

               



अनंतनाग से भाग निकले आतंकी
अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के दहरुना गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार की सुबह कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद इलाके में से आतंकी फ रार हो गए। सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के बीच यह खबर फैल गई कि इलाके में लश्कर का एक स्थानीय आतंकी तारिक खान घेरे में फं स गया है। इस पर अनंतनाग के ओल्ड टाउन में युवा सड़कों पर उतर आए और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान दुकानें बंद हो गईं और प्रशासन को पाबंदियां लगानी पड़ी। हिंसा की आशंका में श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा ठप कर दी गई।

हिजबुल कमांडर को मारने वाली टीम का हिस्सा था औरंगजेब
पुंछ निवासी सेना की 44 आरआर के राइफलमैन औरंगजेब को 14 जून 2018 को आतंकियों द्वारा उस समय पुलवामा जिले में अगवा किया गया था जब वह छुट्टी लेकर ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहा था। बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। औरंगजेब सेना की उस टीम का हिस्सा था जिसने एक मई 2018 को हिजबुल कमांडर समीर टाइगर को मारा था।
विज्ञापन


तीन दिनों में 10 आतंकी ढेर
पिछले तीन दिनों में सुरक्षा बलों ने दस आतंकियों को मार गिराया है। इनमें नौ दक्षिणी कश्मीर में शोपियां व पुलवामा में मारे गए हैं, जबकि एक उत्तरी कश्मीर में। दस में से छह हिजबुल मुजाहिदीन तथा तीन जैश ए मोहम्मद के आतंकी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें