फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी बेगुनाहों के खून से लाल: अमरनाथ यात्रा से 72 दिन पहले पर्यटक बनाए गए निशाना, यात्री बेस कैंप महज 15KM दूर

Tue, 22 Apr 2025 09:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा से पहले पहलगाम के बायसरन में आतंकियों ने हमला कर 26 लोगों की हत्या की, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। यह हमला 2017 में हुए अमरनाथ यात्रा हमले की याद दिलाता है, जब आतंकियों ने यात्रियों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा से महज 72 दिन पहले आतंकियों ने एक बार फिर घाटी में दहशत फैलाने की साजिश रचते हुए पहलगाम के बायसरन में हमला किया है। यह हमला नूनवान के अमरनाथ यात्री बेस कैंप से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर हुआ है। माना जाता है कि इस घटना के जरिए आतंकियों ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को डराने की कोशिश की है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा शिकंजा कस रखा है, इसलिए आतंकवादियों ने पर्यटकों को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाया है। केंद्र सरकार आतंकवाद को हराने के लिए लगातार सख्त रुख अपना रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में जम्मू-कश्मीर का दौरा कर उन्होंने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अपनों की जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
विज्ञापन


लेकिन आतंकी इस हमले से दिखाना चाहते हैं कि वे घाटी में सक्रिय हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं। इससे पहले भी कठुआ में आतंकी हमले की कोशिश की गई थी, लेकिन सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

2017 की याद दिलाता हमला
10 जुलाई 2017 को अमरनाथ यात्रा पर आतंकियों ने हमला किया था। यह हमला बटिंगू, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुआ था। 11 जुलाई 2017 की देर शाम करीब 8:20 बजे, अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। हमले में पांच महिलाएं और दो पुरुष सहित सात श्रद्धालु मारे गए थे। इसके अलावा, 32 यात्री घायल हुए, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल थे और श्रीनगर भेजे गए थे। घायलों में से अधिकांश महाराष्ट्र और गुजरात से आए थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी ली।

इस बार भी, हमले के बाद सरकार और सेना अलर्ट पर हैं और इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त है और किसी भी कीमत पर यात्रियों की सुरक्षा में चूक नहीं होने दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी बोले- नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा; हमले पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी जताया दुख


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें