कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के डाउनटाउन के पुलिस स्टेशन सफादकल पर आतंकियों द्वारा शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रेनेड अटैक किया गया है।
इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों में अफरातफरी का माहौल है क्योंकि देश के रक्षामंत्री अरूण जेटली समेत सारे राज्यों के वित्तमंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी शहर में ही हो रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मौजूद है।
जानकारी के अनुसार इस आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी समेत 3 लोग घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले में एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है जिसकी पहचान आरिफ नाम के शख्स के रूप में हुई है।