फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कांग्रेस नेता के घर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, दागा ग्रेनेड

Mon, 27 Nov 2017 12:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
आतंकियों ने बांदीपोरा में कांग्रेस नेता के घर हमला कर दिया। पहले ग्रेनेड फेंका और बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कांग्रेस नेता इम्तियाज पर्रे कुख्यात इखवान कमांडर कुका पर्रे का बेटा है। वह इस समय कांग्रेस का जिला प्रधान है। 
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के हाजिन स्थित कांग्रेस नेता के घर रविवार दोपहर को हमला हुआ। ग्रेनेड घर के पीछे से फेंका गया, जो बाहर ही फट गया। नेता के घर तैनात सीआरपीएफ की गार्ड ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकी फरार हो गए।
इस घटना में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले की सच्चाई की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शोपियां में आतंकियों ने बीजेपी के युवा नेता गौहर अहमद भट्ट की भी गोली माप कगर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें