फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : तलाशी अभियान के बीच घुसपैठिये से संतरी की भिड़ंत, कुछ देर चलीं गोलियां; सैन्य स्टेशन पर सतर्कता

Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सीजफायर के उल्लंघन के संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली है। सैन्य स्टेशन पर तैनात एक संतरी की घुसपैठिये से भिड़ंत हो गई। संतरी को मामूली चोट आई है। 
विज्ञापन
नरगोटा में चलाया गया सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सीजफायर के उल्लंघन के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली है। सैन्य स्टेशन पर तैनात एक संतरी की घुसपैठिये से भिड़ंत हो गई। संतरी को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सीजफायर के उल्लंघन के दौरान आतंकी हमले की खबर गलत निकली है। पहले समाचार एजेंसी एएनआई पर इस तरह की जानकारी दी गई थी कि हमला हुआ है। हालांकि कुछ संदिग्ध गतिविधि की बात सामने आ रही है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया है।


विज्ञापन




 
Trending Videos

पाकिस्तान ने की श्रीनगर को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश, एक के बाद एक हुए आठ धमाके
इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को दुस्साहस दिखाते हुए श्रीनगर को निशाना बनाने की कोशिश की, मगर सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया। इस दौरान एक के बाद एक धमाके से शहर में डर पैदा हो गया। पहला धमाका सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब अधिकतर लोग सोए हुए थे। इसके बाद करीब एक से डेढ़ घंटे के दौरान आठ जोरदार विस्फोट हुए।

ओल्ड एयरफील्ड के पास दो भीषण विस्फोट सुने गए
खबरें आने लगीं कि श्रीनगर एयरफील्ड जिसे टेक्निकल एयरपोर्ट भी कहा जाता है, उस पर हमला हुआ है। विस्फोटों के तुरंत साथ ही कई हिस्सों में बिजली भी गुल हो गई। सूत्रों ने बताया कि दोपहर के वक्त शहर में श्रीनगर ओल्ड एयरफील्ड के पास दो भीषण विस्फोट सुने गए। कुछ इलाकों में सायरन की आवाज भी सुनी गई। इस बीच, श्रीनगर के ओल्ड एयरफील्ड पर वायु रक्षा प्रणाली ने एक ड्रोन को मार गिराया।

डल झील में गिरी मिसाइल जैसी वस्तु
सुबह हुए जोरदार धमाकों के बाद एक मिसाइल जैसी वस्तु डल झील में गिरी। इसके बाद झील से धुआं निकलने लगा। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला सेना मुख्यालय पर था, जिसे वायु रक्षा प्रणाली ने निष्क्रिय बना दिया था और उसी का मलबा झील में जा गिरा। बाद में सेना के जवान मलबे को झील से निकालकर परीक्षण के लिए ले गए।

सोशल मीडिया ने बढ़ाया डर
शहर में विस्फोटों के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिसमें धुआं उठता दिखा। एक मिसाइल का एक हिस्सा श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लसजन में एक के मकान के आंगन में भी गिरता दिखाया गया।
 
विज्ञापन

30 सालों में नहीं देखी ऐसी दहशत
घटना के बाद एक स्थानीय निवासी आबिद जहूर ने कहा कि एक दम से आवाजें सुनाई दीं। पहले तो लगा एयर ब्लास्ट है, लेकिन कई धमाकों की आवाज सुनने के बाद परिवार के सभी सदस्य घबरा गए। बच्चों और महिलाओं में ज्यादा खौफ पैदा हो गया। एक अन्य स्थानीय निवासी जावेद अहमद टाक ने कहा कि उन्होंने 30 सालों में ऐसी दहशत कभी नहीं देखी। यह जैसे अनिश्चितता का दौर है, कुछ समझ नहीं आता कि आगे क्या हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें