फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना के काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

Thu, 18 Aug 2016 10:11 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
48 घंटे के अंदर दूसरी बार आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में सेना के दो और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का काफिला बुधवार सुबह श्रीनगर से बारामूला की ओर जा रहा था। इसी दौरान घात लगा कर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए।

वहीं मौके पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। हमले के तुरंत बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलवामा में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, पांच घायल

encounter - फोटो : PTI
वहीं दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में भी मंगलवार रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया।

इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका, जिससे वहां तैनात पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों की हालात स्थिर बताई जा रही है। हमले के तुरंत बाद पुलिक के आलाअधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके के घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें