सोपोर के डुरू इलाके में रहने वाले पुलिस के एक इंस्पेक्टर के घर में शुक्रवार की देर शाम आतंकियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और घटनास्थल से फरार हो गए। हमले के दौरान इंस्पेक्टर अथर समद अपने घर पर ही थे। हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
इंस्पेक्टर समद गांदरबल में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने इलाके को घेर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।