उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इनपुट मिला था कि मोहम्मद हफीज रैना निवासी अमरोही कर्नाह को सीमा पार से हथियार और गोलाबारूद की खेप मिली है। इस सामग्री को उसे घाटी में छिपे आतंकियों तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है।
इस सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर आतंकियों के इस मददगार को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ व तलाशी में 10 ग्रेनेड, चार वायरलेस सेट, एके-47 की 200 गोलियां बरामदगी हुईं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बयान पर आगे की जांच चल रही है।