फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ाः आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

Mon, 01 Jun 2020 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हथियार और गोला-बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इनपुट मिला था कि मोहम्मद हफीज रैना निवासी अमरोही कर्नाह को सीमा पार से हथियार और गोलाबारूद की खेप मिली है। इस सामग्री को उसे घाटी में छिपे आतंकियों तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर आतंकियों के इस मददगार को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ व तलाशी में 10 ग्रेनेड, चार वायरलेस सेट, एके-47 की 200 गोलियां बरामदगी हुईं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बयान पर आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें