फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पुलवामा में हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, जावेद अहमद हजाम के खिलाफ जांच शुरु

Tue, 23 Dec 2025 01:08 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलवामा के वुयन ख्रेव में सुरक्षाबलों ने सोमवार को हथियार और गोला-बारूद के साथ एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवंतीपोरा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर वुयान ख्रेव में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। 
 
विज्ञापन
गोला-बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा के वुयन ख्रेव में सुरक्षाबलों ने सोमवार को हथियार और गोला-बारूद के साथ एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवंतीपोरा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर वुयान ख्रेव में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। 

विज्ञापन

इस दौरान एक आतंकी सहयोगी जावेद अहमद हजाम निवासी गुलाब-बाग ट्राल को गिरफ्तार किया। उससे 1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जावेद अवंतीपोरा के पांपोर, ट्राल और अवंतीपोरा इलाकों में आतंकियों को लॉजिस्टिक्स सहायता और हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें