आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार टिकट के जरिये लोग ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा रेलवे स्टेशन में विशेष जांच के दौरान हुआ। पहली बार जम्मू मंडल में टीम ने एआई से तैयार चार फर्जी टिकट के मामले पकड़े है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार टिकट के जरिये लोग ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा रेलवे स्टेशन में विशेष जांच के दौरान हुआ। पहली बार जम्मू मंडल में टीम ने एआई से तैयार चार फर्जी टिकट के मामले पकड़े है। यह कार्रवाई 15 से 21 दिसंबर तक चलाए विशेष अभियान में 2200 से अधिक टिकटों की जांच के दौरान की है।
विज्ञापन
विशेष टीमें मंडल के हर रेलवे स्टेशन पर तैनात रहीं। जांच के दौरान पाया कि एक यात्री के पास लखनऊ चारबाग से जम्मू तवी का अनारक्षित टिकट है। इसमें नौ यात्रियों के सफर करने की बात थी जबकि नियम यह है कि एक अनारक्षित टिकट पर सिर्फ चार यात्री ही सफर कर सकते हैं। जांच में पाया कि टिकट एआई से तैयार की है। इसी तरह के तीन और मामले मिले।
देश में सबसे पहले एआई से टिकट बनाने का मामला उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में सामने आया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह कदम डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया है।