दक्षिण कश्मीर में सेना ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सेना के जवानों की मुस्तैदी से इस इलाके में एक बार फिर आतंक के नापाक मंसूबों को पूरा होने से रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सेना और एसओजी ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण कश्मीर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से इस आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलवामा के नौपुरा इलाके से गिरफ्तार ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का बताया जा रहा है। आतंकी का नाम मंजूर गनी है जो कि पिछले 20 रोज से लश्कर ए तैयबा के साथ सक्रिय बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को पुलवामा के नौपुरा इलाके में आतंकी की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसओजी और सेना की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इस आतंकी को घेरा गया। जिसके बाद इस आतंकी ने सरेंडर कर दिया।