फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में सेना ने नाकाम की बड़ी साजिश, लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2017 04:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना ने आतंकी को किया गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में सेना ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सेना के जवानों की मुस्तैदी से इस इलाके में एक बार फिर आतंक के नापाक मंसूबों को पूरा होने से रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सेना और एसओजी ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण कश्मीर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से इस आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलवामा के नौपुरा इलाके से गिरफ्तार ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का बताया जा रहा है। आतंकी का नाम मंजूर गनी है जो कि पिछले 20 रोज से लश्कर ए तैयबा के साथ सक्रिय बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को पुलवामा के नौपुरा इलाके में आतंकी की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसओजी और सेना की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इस आतंकी को घेरा गया। जिसके बाद इस आतंकी ने सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

आतंकी से पूछताछ जारी - फोटो : डेमो फोटो
पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए इस आतंकी से पुलिस को 1 पिस्टल और 2 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ा गया आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।

सेना की मुस्तैदी के कारण आतंक का मंसूबा कामयाब नहीं हो सका। अब पुलिस लगातार इस आतंकी को हिरासत में लेकर इससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में आतंकी से मिली जानकारी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें