फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः घाटी में आतंकी और चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

घाटी में आतंकवाद के मोर्चे पर सुरक्षा बलों को शुक्रवार को भारी सफलता मिली। एक आतंकी और चार ओजीडब्ल्यू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के हेफ इलाके से हिजबुल मुजाहिदीन के तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया। इनकी शिनाख्त शमीम भट उर्फ शाहिद, जुबैर अहमद पाडर तथा बिलाल अहमद तेली के रूप में हुई है। 

तीनों की उम्र लगभग 20 साल है। इनके पास से एक एके-47 राइफल, पिस्तौल तथा गोलियां बरामद की गई हैं। इनकी निशानदेही पर गांव में सेब के बगीचे में बनाए गए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया गया। इस ठिकाने का इस्तेमाल आतंकियों ने हिजबुल कमांडर नवीद बाबा के पकड़े जाने के बाद बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में एक आतंकी को नाके पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। इसकी शिनाख्त जुनैद फारूक पंडित उर्फ अबु तलहा के रूप में हुई है। वह बारामुला के हामरे पट्टन का रहने वाला है और पिछले साल नौ जून को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। हालांकि, यह बात भी सामने आ रही है कि अंग्रेज से एमए पास जुनैद ने समर्पण किया है।

 दूसरी ओर बडगाम पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर खानसाहिब में लगाए गए नाके पर स्थानीय आतंकी साकिब अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया। 

उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वह खानसाहिब इलाके में जैश के आतंकियों को हर प्रकार की सहायता देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

सोपोर में कासो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर के सीलू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार की देर रात घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया। गांव में आने जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया था। सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी ली। यह अभियान देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें