फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : ओमाड़ा मोड़ में नई रोटरी तैयार, उद्घाटन जल्द

Mon, 15 Feb 2021 04:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ओमाड़ा इलाके में नगर परिषद ने दस लाख रुपये में नई रोटरी तैयार की है। इसके तैयार होने के बाद यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में बहुत ज्यादा मदद मिल रही है। मौजूदा समय में रोटरी की सजावट का काम किया जा रहा है। रोटरी के अंदर कई तरह के फूल के पौधे लगाए जा रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से सप्ताह के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की सुंदरता को बढ़ाने में नगर परिषद के चौक चौराहे अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी सुंदरता को चार चांद रोटरी के साथ लगते हैं। इसी को लेकर नगर परिषद ने प्रयास शुरू किए हैं। नगर परिषद ने ओमाड़ा मोड़ इलाके में करीब दस लाख रुपये में रोटरी तैयार की है। रोटरी की सुविधा न होने के कारण ओमाड़ा मोड़ में यातायात बहुत ज्यादा प्रभावित होता था। इसी स्थान पर पुराने राजमार्ग के साथ लिंक रोड मिलता है।

साथ ही बड़ाली और शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी की तरफ जाने वाला मार्ग भी जुड़ता है। इसी को लेकर नगर परिषद ने विशेष तौर पर रोटरी के निर्माण किया। इसकी मंजूरी 2020 में मिल गई थी। इसका काम शुरू ही किया था कि कोरोना संकट शुरू हो गया और फिर मजबूरन काम को बंद करना पड़ा। लेकिन कोरोना संकट में थोड़ा सुधार होने के बाद फिर से इसका काम शुरू कर दिया गया और पिछले महीने इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जम्मू के बाद अब घाटी के कालेजों में भी लौटी रौनक, देखिए तस्वीरें

अब इसकी सजावट का काम किया जा रहा है। सजावट के लिए रोटरी के अंदर विभिन्न किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें लाइटिंग भी की जा रही है। लाइटिंग के बाद इसका डीसी उधमपुर से उद्धाटन करवाया जाएगा। इसके बनने के बाद ओमाड़ा मोड़ इलाके में यातायात व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार भी हुआ है।

रोटरी का निर्माण करने के साथ लोगों के चलने के लिए फुटपाथ भी तैयार किया गया है। ओमाड़ा मोड़ पहले पंचायत के अधीन था, लेकिन अब इसका नगर परिषद के दायरे में आने के बाद विकास किया जा रहा है। -डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें