फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर नजर रखेगा टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप, एडीजीपी सीआईडी के नेतृत्व में विशेष दल गठित

Fri, 29 Mar 2019 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और आतंकवाद के पोषण के लिए फंड जुटाने वालों पर अब विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए एडीआईजी सीआईडी, जेएंडके पुलिस के नेतृत्व में बहुविषयक टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया गया है। इनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया है। 
विज्ञापन


इस ग्रुप का चेयरमैन एडीजीपी (सीआईडी) को बनाया गया है। इसके अलावा आईजी जेके पुलिस, एडिशनल डायरेक्टर आईबी जेएंडके, सीबीआई, एनआईए, सीबीडीटी, सीबीआईसी के लोग भी ग्रुप में शामिल होंगे। इसके अलावा जिन लोगों की मदद एडीजीपी लेना चाहें, उनको भी इसमें रखा जा सकता है।

यह कदम केंद्रीय गृह विभाग के जम्मू कश्मीर के मामलों को देखने वाली डेस्क के निर्देश पर उठाया गया है। इससे पहले भी राज्य में आतंकवाद व आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए केंद्र की तरफ से लगातार कदम उठाए गए हैं। ताजा घटनाक्रम इसी का हिस्सा है।  
विज्ञापन


क्या होगा ग्रुप का काम
टेरर फंडिंग, आतंकी गतिविधियों और आतंकवाद से संबंधित दर्ज सभी मामलों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए यह ग्रुप काम करेगा। इसके लिए आपस में लगातार तालमेल बढ़ाया जाएगा। उन लोगों की पहचान की जाएगी, जो इन आतंकी गतिविधियों को चलाने में शामिल हैं। फिर वो चाहे किसी संगठन के नेता ही क्यों न हों। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाले तमाम चैनलों का पता करेगी। कहां से पैसा आ रहा है, कैसे आ रहा है, कौन भेज रहा है, इसका पता लगाकर भविष्य में इस पर रोक लगानी होगी। ऐसी गतिविधियों के प्रति हमदर्दी जताने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। फिर इसमें चाहे कोई सरकारी मुलाजिम ही क्यों न हो। 
विज्ञापन


हर हफ्ते करेंगे बैठक, देंगे रिपोर्ट
इस ग्रुप को आपस में हर हफ्ते बैठक करनी होगी जिसकी रिपोर्ट स्थायी रूप से तैयार होगी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें