फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, चार दहशतगर्द गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Mon, 30 Jan 2023 04:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर

सार

पुलवामा में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा के हाफू नगीनपुरा में लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पूरे इलाके में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पुलवामा मुठभेड़ - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा जिले में आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सोमवार को सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में तलाशी अभियान चलाकर चार आतंकियों को पकड़ा है। उनके पास कई हथियार बरामद किए गए है। इन दिनों कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा होने के कारण अलर्ट जारी है।

विज्ञापन


पुलवामा में पुलिस अधिकारी ने बताय कि अवंतीपोरा के हाफू नगीनपुरा में लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पूरे इलाके में अभियान चलाया गया। जब सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे तो आतंकी ठिकाना दिखाई दिया।

वहां से चार आतंकियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकी ठिकानों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है। इन दिनों कश्मीर में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसमें भाग लेने के लिए देश भर के कई पार्टियों के नेता भी पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें