फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर हमला, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Sat, 15 Oct 2016 01:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में एक बार फिर शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस हमले में सशस्त्र सीमा बल का एक जवान शहीद हो गया जबकि 8 जवान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल उमर मुजाहिदीन संगठन ने इस  हमलेे की जिम्मेदारी ली है। संगठन के सरगना जल्लाद जरगर ने फोन करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के जकूरा इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जवान अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान आतंकियों ने उनके काफिले को निशाना बनाकर हमला किया। एसएसबी के आईजी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में एक जवान शहीद हुआ है जबकि 8 अन्य जवान घायल हुए हैं।
  UPDATE: One SSB jawan lost his life in terrorists attack on SSB patrol party in Zakura (J&K) — ANI (@ANI_news) October 14, 2016
विज्ञापन

पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी

kashmir - फोटो : PTI
सीआरपीएफ के एक आलाअधिकारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूर पर सीआरपीएफ का कैंप है। एसएसबी के जवान ड्यूटी से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उन पर हमला हुआ। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में कुल 12 लोग जख्मी हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें