जम्मू-कश्मीर में सेना की 159 इंफेंटरी बटालियन टेरिटोरियल आर्मी में 59 पदों के लिए भर्ती रैली होगी। इनमें 57 पद जरनल ड्यूटी जवान के लिए, एक पद जवान क्लर्क और एक शेफ कम्युनिटी का है। भर्ती 12 से 20 फरवरी तक डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें चिनाब रीजन के डोडा, किश्तवाड़, रामबन और उधमपुर जिले के युवाओं ही भाग ले पाएंगे।
मन में देश सेवा का भाव लिए सेना में शामिल होने के लिए हजारों युवा दौड़ लगाएंगे। डोडा स्टेडियम में होने वाली भर्ती के लिए सेना की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। भर्ती में युवाओं को सफलता दिलाने के लिए सेना द्वारा युवाओं को 40 दिनों की परीक्षण भी दिया गया है।
हर बार की तरह इस बार सेना भर्ती में हजारों युवाओं के शामिल होनी की उम्मीद है। प्रति वर्ष टेरिटोरियल आर्मी के लिए भर्ती करवाई जाती है। इस बार सोलजर जरनल ड्यूटी, क्लर्क और ट्रेडमैन के पद के लिए भर्ती होगी।
कब किस जिले के लिए होगी भर्ती रैली
12 से 19 फरवरी तक उधमपुर जिले के युवाओं की भर्ती होगी। 13 से 19 तक किश्तवाड़, 14 से 19 तक रामबन, 15 से 19 फरवरी तक डोडा जिले के काश्तीगढ़, भागवा, भारत भगला, ठाठरी, गंदोह, भाद्रवाह तहसील में आने वाले युवा, 16 से 19 डोडा जिले के चराला, असर, मरमत सहित अन्य तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 17 से 20 फरवरी को मेडिकल एक्जाम होगा।